नई दिल्ली, जुलाई 22 -- पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण का विरोध करने वाले बिजली कर्मचारियों व अभियंताओं का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाकर बिजली कर्मचारियों ने राजधानी लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के सरकारी आवास पर मंगलवार को धावा बोल दिया। कर्मचारी तकरीबन चार घंटे तक मंत्री के आवास के बाहर डटे रहे। बड़ी तादाद में कर्मचारियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी पहुंच गया। इस दौरान मंत्री एके शर्मा घर में ही फंसे रहे। करीब ढाई घंटे बाद कैबिनेट की बैठक में जाने के लिए मंत्री हाथ जोड़कर पुलिस के घेरे में बाहर निकले। पुलिस को उनके लिए रास्ता भी रस्सा लगाकर बनाना पड़ा। निजीकरण और कर्मचारियों का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मचारी ऊर्जा मंत्री के आवास के बाहर जुट गए। वे मंत्री से मुलाकात करके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.