सोनभद्र, फरवरी 14 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की सुबह घर के भीतर बिजली का तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। घटना ग्राम लोझरा की बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक लोझरा निवासी राजकुमार पुत्र शिवधारी खरवार अपने घर के बिजली के तार ठीक करने की कोशिश कर रहा था कि अचानक बिजली आ जाने से उसे करंट लगा और उसकी मौके पर मौत हो गयी। मृतक राजकुमार श्रमिक था जिसके चार बच्चे थे जो अब बेसहारा हो गये। घर में कोहराम मचा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...