देवघर, दिसम्बर 5 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव में करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला पार्वती देवी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। मामले की जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को दे दी। घटना के संबंध में झुलसी महिला के पुत्र जवाहर यादव ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खेत में धान काटने गए थे। मां पार्वती देवी घर पर अकेली थीं। भीगा कपड़ा बिजली तार पर सुखाने के लिए गलती से डाल रही थी, उसी दौरान करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, उसके बाद अस्पताल ले जाया गया। पार्वती देवी का इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...