मधुबनी, मई 17 -- हरलाखी,एक संवाददाता। दुर्गापट्टी गांव में शनिवार को दिन के करीब 12 बजे बिजली करंट के झटके से 14 साल के किशोर की मौत हो गई। मृत लड़के की पहचान दुर्गापट्टी गांव के ही गणेश कुमार माली के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। घर में पंखा के तार जोड़ने के दौरान यह हादसा हुआ है। लड़का अपने घर मे पढ़ाई करने के लिए पंखा चालू करने लगा। इसी दौरान पंखा में तार जोड़ने के क्रम में उसे करंट के झटके लग गए। मां घर से बाहर काम कर रही थी। बहन जब स्कूल से पढ़कर घर आई तो भाई को घर में बेहोश पड़ा देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बेहोश लड़के को आननफानन में गांव के ही निजी क्लीनिक में भर्ती करा दिया। लेकिन काफी देर के बाद भी लड़के को होश नहीं आया तो उसे परिजनों ने कलना बासोपट्टी के निजी नर्सिंग होम ले गए। लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.