गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत बिकताम गांव निवासी किताबुद्दीन अंसारी का 16 वर्षीय पुत्र आशिक अंसारी बिजली करंट की चपेट में आने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुबह आशिक अपना दुकान खोलने गया हुआ था। दुकान के गेट से बिजली का तार गिर कर सटा हुआ था। उससे वह करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...