औरैया, जनवरी 6 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मुहल्ला गोविन्द नगर में मंगलवार शाम बिजली करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी झुलस गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। मुहल्ला गोविन्द नगर निवासी अशोक की 14 वर्षीय पुत्री पायल मंगलवार की शाम घर के कामकाज में लगी थी। इसी दौरान जब उसने कमरे का दरवाजा खोला, तो दरवाजा बिजली के कटे हुए केबिल के संपर्क में आ गया। दरवाजा छूते ही पायल को तेज करंट लग गया और वह झुलस गई। किशोरी को करंट लगते देख घर में भगदड़ मच गई। परिजनों ने तुरंत बिजली के केबिल को अलग किया और पायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी का उपचार जारी है और हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...