लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिजली कनेक्शन की नई दरों के निर्धारण को लेकर शुक्रवार को विद्युत नियामक आयोग ने सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली। अब गेंद आयोग के पाले में है। आयोग जल्द नई दरों का ऐलान कर सकता है। इस दौरान नई कास्ट डाटा बुक व स्मार्ट प्रीपेड मीटर की दरों को लेकर पावर कारपोरेशन और उपभोक्ता परिषद के बीच खासी बहस हुई। पावर कारपोरेशन ने सिंगल फेस स्मार्ट प्रीपेड मीटर के एवज में कई दूसरे राज्यों का हवाला देते हुए 6016 रुपये की अपनी रेट को वाजिब ठहराया जबकि उपभोक्ता परिषद ने इसे 2500 रुपये तय किए जाने की मांग की। हालांकि आयोग के रुख को देखते हुए कारपोरेशन को सफलता मिलने की संभावना कम ही हैं। विद्युत नियामक आयोग की इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड रिव्यू पैनल सब-कमेटी की बैठक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता व सदस्य संज...