लखनऊ, फरवरी 18 -- बिजली कनेक्शन न देने, गलत बिलिंग और अधिकारियों की संवेदनहीनता से परेशान लोगों ने बुधवार को इंद्रलोक हाईडिल कॉलोनी में मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गुस्सााएं उपभोक्ताओं ने एक्सईएन, एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन (हिन्दुस्तान) के राष्ट्रीय महासचिव अजय यादव ने कहा कि किसान बिजली कनेक्शन के लिए महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ दौड़ाया जा रहा है। अजय यादव ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी अपना सरकारी सीयूजी मोबाइल तक नहीं उठाते, जिससे उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं हो पा रही है। कनेक्शन फीस जमा होने के बावजूद मीटर और केबल लगाने में महीनों की लेटलतीफी बरती जा रही है। इस दौरान रोहित पाल ने बताया कि 30 दिसम्बर को एक किलोवाट कॉमर्शियल कनेक्शन (आवेदन सं. जे2246885801) प्रीपेड...