मोतिहारी, फरवरी 5 -- गोविंदगंज, एसं। गेहूं की पटवन को लेकर किसान परेशान हैं। निजी नलकूप या भाड़े के पंपसेट पर किसान नर्भिर हो गए हैं। बिजली विभाग से कनेक्शन लेना किसानों के लिए बड़ी बात हो गई है। बिजली विभाग के चक्कर काट कर किसान थक गए हैं। लेकिन कनेक्शन नहीं मिल रहा है। कहने के लिए अरेराज में सरकारी नलकूप हैं, लेकिन सभी किसी न किसी गडबड़ी से बंद पड़े हैं। इसके कारण किसानों को गेहूं पटवन के लिए भाड़े का पंप सेट ही सहारा है। 150 रू प्रति घंटे की दर से किसानों को भुगतान करना पड़ता है, जो किसानों के लिए महंगा साबित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.