उरई, जनवरी 2 -- उरई। समूह की महिलाओं द्वारा बिजली कनेक्शन आवेदन कराने पश्चात जेई द्वारा सुविधा शुल्क की मांग से नाराज होकर समूह की महिलाओं ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। शुक्रवार को समूह की महिलाएं इकट्ठी होकर डीएम कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र देते हुए समूह की महिलाओं ने बताया कि गांव मे आटा चक्की के लिए उन्होंने विद्युत कनेक्शन आवेदन किया था। जिसके लिए विद्युत यही द्वारा सुविधा शुल्क देने के बाद ही कनेक्शन देने की बात की जा रही है।महिलाओं ने डीएम से जांच कराकर के जेई के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान प्रेमलता, ज्ञान देवी,उमा देवी, साधना देवी, प्रभादेवी,आशा, सहित महिला मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.