लखनऊ, फरवरी 1 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज स्थित अमेठी उपकेंद्र में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां तैनात एक संविदाकर्मी पर बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। विकासखंड गोसाईगंज के मदरसा वार्ड निवासी रुखसाना खातून ने ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर न्याय और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी कन्हैया लाल ने अक्टूबर 2025 में नया कनेक्शन लगवाने के बदले उनसे 10 हजार रुपये लिए थे। इसमें आठ हजार नकद और दो हजार ऑनलाइन है। इसके बावजूद आरोपी ने कनेक्शन नहीं कराया। थक-हारकर जब महिला ने स्वयं प्रयास कर कनेक्शन ले लिया, तो आरोपी अब केबल और मीटर लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि पैसा न देने पर संविदाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.