उरई, जनवरी 27 -- कोंच। बिजली कनेक्शन काटने के बाद उपजा विवाद हंगामे में बदल गया। उपभोक्ता ने लाइन मैन पर मारपीट करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। महिला परिजनों संग बिजली दफ्तर पहुंची जहां जमकर हंगामा किया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। मंगलवार को कोंच कस्बे के एक उपभोक्ता के घर पहुंचे लाइन मैन ने बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटने के दौरान लाइनमैन और महिला उपभोक्ता के बीच वाद-विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि मामला हंगामे तक पहुंच गया। महिला उपभोक्ता ने लाइनमैन पर मारपीट करने और छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। महिला परिजनों संग चन्द्र कुंआ स्थिति बिजली दफ्तर पहुंची जहां उसने जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों ने लाइनमैन को भगवाने में मदद की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और ...