जहानाबाद, फरवरी 10 -- कनेक्शन के नाम पर अब तक कई लोग साइबर ठग बन चुके हैं शिकार मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के खरौना गांव के एक युवक से बिजली कनेक्शन एक्टिवेट करने के नाम पर दो लाख छे हजार रुपए ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गांव के चंदन कुमार ने बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था। कुछ दिन बाद एक फोन आया और बताया गया कि मैं बिजली विभाग से बोल रहा हूं आपका आवेदन स्वीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आपके घर के पास मीटर लगा दिया जाएगा। लेकिन नंबर एक्टिवेट करने के लिए आपसे स्वीकृति लेना है। इसके लिए एक ओटीपी नंबर गया है उसको बता दें। उसके नंबर पर बिजली विभाग का पोल और तार का लोगो भी लगा हुआ था। इससे युवक प्रभावित हो गया और ओटीपी नंबर सेंड कर दिया। ओटीपी नंबर देने कुछ देर बाद अकाउंट से 2 लाख से अधिक की राशि खाली हो गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.