औरंगाबाद, जून 16 -- औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड में इस उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से आम उपभोक्ता परेशान हैं। दिन में लगातार बिजली कटना उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इसके कारण पेयजलापूर्ति की समस्या उत्पन्न हुई है। रात में बिजली के घंटों कटे रहने की वजह से गर्मी से बेहाल होकर लोग घर पर इधर-उधर घूमते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बिजली कटौती बढ़ गई है। उपभोक्ता को काफी परेशानी का सामना करना रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से स्कूली छात्रों के पढ़ाई बाधित होने के साथ बिजली आधारित व्यवसायी वर्ग को भी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, पंकज कुमार भारती, मिथिलेश कुमार, यशवंत कुमार सिंह, टिंकू सिंह का कहना है कि अगर इस समस्या से जल्द से जल्द निदान नहीं किया गया तो नवीनगर बिजली कार्यालय का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.