बलिया, जनवरी 31 -- मनियर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्रसे अघोषित बिजली कटौती को लेकर आम जनजीवन त्रस्त है। बार-बार ट्रिपिंग व तार टूटने की समस्या होना आम बात हो गई है। स्थिति यह है कि नगर में नंगें तारों को केबल लगाकर दुरूस्त किया गया ताकि बार बार तार टूटने की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण यह कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। शनिवार को सुबह छह बजे से ही दोपहर एक बजे तक आपूर्ति ठप रही। कर्मचारियों का कहना था कि मेन सप्लाई में कोई दिक्कत आने से कटौती की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...