शाहजहांपुर, दिसम्बर 30 -- पुवायां। पुवायां में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से दुकानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि दिन और रात में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं, वहीं ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो रही है। व्यापारियों ने मांग की कि क्षेत्र में तय रोस्टर के अनुसार नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और फॉल्ट की स्थिति में त्वरित सुधार किया जाए। एक्सईएन ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.