हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- पथरी, संवाददाता। पथरी क्षेत्र के लगभग 40 गांवों में प्रतिदिन 20 हजार की आबादी को तीन से चार घंटे बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ रही है। इसके चलते लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली कटौती को बंद करने की मांग की है। ऊर्जा निगम इसे रोस्टिंग बताकर पल्ला झाड़ रहा है। ग्रामीण सलीम अहमद, दिलशाद, रहमान, जाकिर, सुनील, दीपक, सुंदर, पाल सिंह, इलियास, राजू, नोशाद, मनोज कुमार, भविर सिंह, तेलूराम, मांगेराम, कुलदीप सिंह, राशिद, गबरू, निसार, ललित कुमार ने बताया ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली की लाइनें को दुरुस्त नहीं करते हैं। इसके चलते लाइन में ब्रेक डाउन होता है और बिजली कटौती होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.