लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ में बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने पर लेसा के वृंदावन उपकेंद्र में तैनात जूनियर इंजीनियर विश्वकर्मा शर्मा को निलंबित किया गया। वहीं एसडीओ पर भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। चार जनवरी को अमौसी जोन के वृंदावन-5डी उपकेंद्र के अंतर्गत दो फीडर (6ए व 6बीसी) ब्रेकडाउन हो गए थे। इस तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। स्थिति तब गंभीर हो गई जब लगभग 10 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। कड़ाके की ठंड के बीच लंबी बिजली कटौती से स्थानीय निवासियों का बुरा हाल हो गया। सप्लाई बहाल न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने मुख्य अभियंता से लेकर पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक तक अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जांच में पाया गया कि संबंधित अधिकारियों ने कार्य के प्रति लापरवाही बरती और समय रहते वैकल्पिक ...