नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बिजली कटौती को लेकर आप नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने पलटवार किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि बिजली कटौती के मुद्दे पर आप नेता एवं नेता प्रतिपक्ष आतिशी द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है। सूद ने कहा कि आप सरकार के समय भी बिजली की कटौती हो रही थी। अगर ऐसा नहीं था तो शीशमहल में इनवर्टर एवं अन्य मंत्रियों के घर जेनरेटर क्यों लगे थे। उन्होंने कहा कि सरकार सभी दुष्प्रचार झेलेगी, लेकिन आने वाली गर्मियों में दिल्ली को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएगी। आशीष सूद ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 2,27,137 बार बिजली बंद हुई है। रोजाना औसतन 75 बार बिजली कटौती हुई है। जनवरी 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक दिल्ली में एक घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती 21,596 बार हुई है। उन्होंने कहा कि फर्जी अका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.