संभल, मार्च 6 -- समाजवादी पार्टी के जिला सईद अख्तर ईसराईली बुधवार को अधिशासी अभियंता नवीन गौतम को बिजली कटौती को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि रमजान माह में लगातार बिजली कटौती हो रही है। जिससे रमजान के महीने में रोजा इबादत करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा है कि रमजान माह में हातिम सराय बिजली घर को कटौती से मुक्त कराया जाए। इस दौरान हाजी नफीस, हाफिज वसीम, फहीम, मोहम्मद जमाल, इकबाल कुरैशी, जाहिद हुसैन, मोहम्मद कासिम, वसीम खां आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.