प्रयागराज, जुलाई 22 -- शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत विभाग की अनियमितताओं के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी नगर को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली महंगी होती जा रही है, लेकिन आपूर्ति में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि कई इलाकों में रोजाना 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है। इस दौरान हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, हसीब अहमद, संजय तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, राम मनोरथ सरोज, अनूप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.