बलिया, फरवरी 21 -- बलिया। सदर तहसील पर सीडीओ ओजस्वी राज की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां मुख्य रूप से अवैध कब्जों, चकमार्गों के विवाद और वरासत से संबंधित मामले आए। सीडीओ ने सभी शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करने को कहा। स्पष्ट किया कि निस्तारण केवल कागजी न हो। शिकायतकर्ता मौके पर संतुष्ट होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली कटौती और हैंडपंप रीबोर संबंधी शिकायतों पर संबंधित अधिशासी अभियंताओं को तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। ड्यूटी से नदारद रहने या जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। वृद्धावस्था और विधवा पेंशन से जुड़े लंबित आवेदनों को तुरंत पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। जबकि तहसील क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.