शामली, जून 19 -- आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को शामली कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होने बिजली कटौती व बिजली मुल्य में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। बुधवार को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदहाल विद्युत व्यवस्था और घंटों पॉवर कट से लोग परेशान हो चुके है। थानाभवन विधानसभा प्रभारी संजीव श्योराण ने कहा कि प्रदेश में लगातार महंगी हो रही बिजली और उस पर घंटों बिजली की कटौती की मार झेल रही प्रदेश की जनता, सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली कटौती के कारण आम आदमी और किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.