हाजीपुर, जुलाई 9 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति सही ढ़ंग से नहीं की जा रही है। क्षेत्र में बिजली आंख मिचोली का खेल रही है। बिजली आपूर्ति सही से नहीं होने पर प्रखंड क्षेत्र वासियों को भीषण उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। खासकर छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को काफी परेशान होते हुए देखा गया। बिजली नहीं रहने के कारण लोग इधर-उधर पेड़ के नीचे बैठकर पूरे दिन गुजारे। बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों को पढ़ने लिखने में भारी कठिनाई भी हुआ। मंगलवार को रुस्तमपुर, मलिकपुर, सैदाबाद, बहरामपुर ,मोहनपुर, रामपुरश्यामचंद, फतेहपुर, चांदपुरा, पहाड़पुर, राघोपुर, जुड़ावनपुर, वीरपुर आदि पंचायत के लोगों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में बिजली की स्थिति सही नहीं है। बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पाती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.