भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। टीएमबीयू और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के बीच बिजली बिल को लेकर चल रही तकरार गुरुवार को चरम पर पहुंच गई। बिजली कंपनी की टीम दोपहर बाद विश्वविद्यालय परिसर में पहुंची और प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी एवं गेस्ट हाउस की बिजली काट दी। बिजली अधिकारियों का दावा है कि टीएमबीयू पर 14 करोड़ बिजली बिल बकाया है, भुगतान का आश्वासन भी मिला था लेकिन जब भुगतान नहीं किया तो मुख्यालय के निर्देश पर बिजली काटी गई है। नाथनगर बिजली सबडिवीजन के सहायक अभियंता स्वर्णिम कुमार ने बताया कि टीएमबीयू पर बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्व वसूली जरूरी है। इससे पहले जब पत्राचार किया गया था तो विवि के अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि अभी अकाउंट फ्रिज है, जैसे ही अकाउंट डिफ्रिज होगा तो बिजली कंपनी को भुगतान कर दिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.