मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिजली और एसी का तार काटकर उसकी चोरी करने वाले गैंग के दो शातिरों को पकड़ा गया है। इसमें बनारस बैंक नाला रोड निवासी टुन्नू मोहम्मद और बाबू खान शामिल है। दोनों के पास से चोरी के करीब 15 मीटर बिजली के तार जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे नगर थाना के चमड़ा गोदाम गली की है। पूछताछ के बाद बुधवार को नगर थाने में पुलिस के बयान पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट के पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने चोरी के करीब 15 मीटर बिजली के तार के साथ दोनों को पकड़कर रखा था। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों को उनके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.