देवघर, जनवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के विद्युत कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं के लिए 9 जनवरी 2026 शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर (बिजली ऑफिस देवघर) प्रांगण में कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में देवघर एवं जसीडीह के विद्युत उपभोक्ताओं के गलत बिजली बिल में सुधार एवं बिजली बिल में मोबाइल नंबर अपडेट करना इत्यादि से संबंधित समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया जाएगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली बिल के लिए मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरुरी है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में विद्युत उपभोक्ता कैंप में आएं और मोबाइल नंबर अपडेट कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...