सीवान, जनवरी 13 -- सीवान। साइबर ठग अब बिजली उपभोक्ताओं को निशाना बनाकर ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। सोमवार को 90653 54259 नंबर से कॉल कर एक बिजली उपभोक्ता से ठगी करने का प्रयास किया गया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली कंपनी का एसडीओ विकास बताते हुए उपभोक्ता को डराने की कोशिश की। ठग ने उपभोक्ता से कहा कि वह बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन नहीं करता है। जिस कारण उसका बिल अपडेट नहीं हो रहा है। इसके बाद उसने पेटीएम से सिर्फ पांच रुपए का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। साथ ही धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। उपभोक्ता को कॉल पर शक हुआ तो उसने भुगतान करने से इनकार कर दिया। जिससे वह ठगी का शिकार होने से बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...