लखनऊ, फरवरी 15 -- बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की मियाद शनिवार को एक और बार बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है। शनिवार को योजना का अंतिम दिन था। अब 28 फरवरी तक बकाया भुगतान करने पर भी उपभोक्तओं को उतना ही लाभ मिलेगा, जितना उन्हें तीसरे चरण में मिलना था। पावर कॉरपोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) निधि कुमार नारंग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बीते साल 30 नवंबर को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ओटीएस लागू करने की घोषणा की थी। तब इसे 31 जनवरी 2025 तक तीन चरणों में चलाया जाना था। हालांकि, 31 जनवरी को इसे 15 फरवरी तक विस्तारित कर दिया गया था। शनिवार को योजना के तीसरे चरण का विस्तार एक और बार 28 फरवरी तक कर दिया गया है। योजना के तहत 30 सितंबर, 2024 तक के बकाया बिजली बिलों के सरचार्ज में छूट दी जानी है।इतना मिलेगा लाभ उपभोक्ताओं को एकमुश्त भु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.