कौशाम्बी, फरवरी 1 -- बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर और डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग 2 फरवरी 2026 से विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान में उन सभी उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा, जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को नेगेटिव बैलेंस रिचार्ज, एडवांस बिल भुगतान, बकाया (एरियर) राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड कराना, सही मोबाइल नंबर अपडेट कराना तथा नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली खपत की सही और पारदर्शी जानकारी देने पर भी जोर रहेगा। इस विशेष अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए बुधवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.