नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा। विद्युत निगम को बिजली उपकरण लगाने के लिए 230 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। इससे स्मार्ट रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) खरीदे जाएंगे। स्मार्ट आरएमयू से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी। बिजली वोल्टेज की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए लगातार कार्य किए जाए जा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार स्काडा योजना के तहत आरएमयू के लिए 230 करोड़ रुपये का फंड स्वीकार किया गया है। अब मेरठ मुख्यालय से जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके बाद जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.