छपरा, जनवरी 3 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में उद्योग एवं उद्यम के विकास को गति देने के लिए जिला प्रशासन व उद्योग विभाग लगातार सक्रिय पहल कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को परिसदन सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 60 से अधिक उद्यमी व व्यवसायी शामिल हुए। इस संवादात्मक बैठक का उद्देश्य उद्यमियों की समस्याओं को सीधे सुनना, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और उद्योग-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। उद्योग वार्ता में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि उद्यमों का विकास सरकार और उद्यमियों की साझेदारी से ही संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा उद्यमियों को हरसंभव सहयोग देने की है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ जिले की आर्थिक...