बदायूं, फरवरी 11 -- आसफपुर। कस्बा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आये दिन केबिल कटने और फेज उड़ने की घटनाओं के चलते आधा कस्बा घंटों अंधेरे में डूबा रहता है। स्थिति यह है कि दिन हो या रात, बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली फाल्ट की सूचना देने पर लाइनमैन फोन उठाने के बजाय स्विच ऑफ कर लेते हैं, जिससे समस्या का समाधान होने के बजाय और बढ़ जाती है। शाम होते ही बिजली उपकेंद्र का स्टाफ शराब के नशे में धुत हो जाता है, ऐसे में किसी भी प्रकार की शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि विभागीय अधिकारी इस गंभी...