पटना, मार्च 12 -- बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने राज्य में पहली बार हॉटलाइन मेंटेनेंस तकनीक का उपयोग करते हुए ग्रिड उपकेंद्रों और संचरण लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू किया है। इस अत्याधुनिक तकनीक का लाभ यह है कि मरम्मत के दौरान विद्युत आपूर्ति को बंद करने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट बिजली मिलती रहती है। इस पहल की शुरुआत पटना पश्चिमी अंचल के बिहटा-दीघा ग्रिड उपकेंद्र में की गई है और जल्द ही इसे राज्य के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, इस तकनीक के उपयोग से बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति, मरम्मत कार्य में तेजी, और लागत में कमी जैसे महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। पारंपरिक रखरखाव प्रक्रिया में मरम्मत के दौरान ट्रांसमिशन लाइनों को बंद करना पड़ता था, जिससे बिजली आपूर्ति बाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.