उरई, फरवरी 4 -- जालौन। ब्रेक डाउन होने के कारण नगर की बिजली आपूर्ति सुबह दो घंटे ठप्प रही। इसके बाद भी लुका-छिपी का खेल चलता रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजलापूर्ति भी बंद हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उदोतपुरा बिजलीघर में अचानक खराबी आने के कारण सुबह लगभग 10 बजे ब्रेक डाउन हो गया। बिजलीघर के मुख्य फीडर में आई खराबी को लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे ठीक किया जा सका। बिजलीघर में आई खराबी के कारण नगर के तीनों फीडर पर सुबह लगभग पौने 10 से दोपहर 12 बजे तक नगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके पहले सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक डेढ़ घंटे रोस्टिंग के चलते नगर की बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली आपूर्ति बंद रहने से नगर की जलापूर्ति भी ठप हो गई। सुबह आठ बजे से से बंद बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.