पीलीभीत, फरवरी 6 -- पीलीभीत। बिजली की आपूर्ति बाधित होने पर कर्मियों ने फाल्ट अटैंड किए। इस दौरान लोगों को कुछ देर असुविधा का सामना करना पड़ा। शहर में डोरी लाल घनश्यामदास गली के अलावा राम विहार में भी बिजली की परेशानियां सामने आई। तब ट्रांसफार्मर पर ट्राली लगा कर मरम्मत कार्य किया गया। गीता मंदिर के पास पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक और दूधिया मंदिर फीडर पर चूने वाली गली में भी दोपहर से शाम को करीब पांच बजे तक लाइट गुल रही। जिससे परेशानियां हुई। बिजली अधिकारियों का कहना है कि फाल्ट को अटैंड कर आपूर्ति को चालू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...