गोंडा, जनवरी 7 -- मोतीगंज, संवाददाता। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा छाछपारा मुतवल्ली में बिजली बिल राहत योजना के तहत कैंप लगाया गया था। कैंप में उपकेन्द्र खोरहंसा पर तैनात अवर अभियंता विशाल चौरसिया व उनके सहयोगी ग्रामीणों को बिजली बिल में छूट की जानकारी दे रहे थे और मौके पर बिल जमा कराया जा रहा था। आरोप है कि शाम करीब 4:05 बजे गांव के 20- 25 लोग एकत्र होकर अभद्रता करने लगे और दस्तावेज छीन लिए। इसके बाद अवर अभियंता व कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। विशाल चौरसिया का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया औऱ कर्मचारी अब्दुल वहाब (उर्फ राजू) से ओएस में जमा 8000 रुपये नगद भी छीन लिए गए। मारपीट में अवर अभियंता के दोनों हाथों व पीठ पर गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। मामले में थानाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.