मेरठ, फरवरी 4 -- एमडी रवीश गुप्ता के निर्देशन में संभव कार्यक्रम के तहत ऊर्जा भवन में मंगलवार को जन सुनवाई का आयोजन किया। निदेशक वाणिज्य संजय जैन समेत अन्य अफसरों ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। इस मौके पर कुल 21 शिकायतें आईं। जनसुनवाई में पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों से उपभोक्ता बिल, मीटर, विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन लेकर आए। निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह, अधिशासी अभियंता महेश कुमार, सौरभ मंगला, रोहित कन्नौजिया ने समस्याएं सुनी। निदेशक वाणिज्य संजय जैन ने कहा कि उपभोक्ता हित निगम की सर्वोच्च प्रथमिकता है और शिकायत निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.