मेरठ, जनवरी 28 -- ऊर्जा भवन में आयोजित समारोह में एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बिजली बिल राहत योजना, राजस्व वसूली और विभिन्न क्षेत्रों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पर देकर सम्मानित किया। कंपनी सचिव जितेश ग्रोवर को बीओडी में किए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र यादव को बिजली बिल राहत योजना-2025-26 में अधिकतम पंजीकरण कराने के लिए, अधीक्षण अभियंता तकनीकी अरूण कुमार को बिजनेस प्लान, जल जीवन मिशन, पीटीडब्लू में सराहनीय कार्य के लिए, अधिशासी अभियन्ता मुख्यालय हरिओम को जनसूचना एवं विधान सभा के प्रश्नों को ससमय निस्तारण के लिए, अधिशासी अभियन्ता अखिलेश्वर प्रसाद को विभिन्न ऑयल कंपनियों द्वारा स्थापित किए जा रहे ईवी चार्जिंग स्टेशन के विद्युतीकरण कार्यों के लिए, अधिशासी अभियन्त...