मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता : सिकंदरपुर और सिटी पार्क पीएसएस में रविवार की सुबह सात बजे से चार घंटे तक ब्लैकआउट रहा। इससे एक लाख की आबादी प्रभावित हुई। बिजली गुल रहने से पानी के लिए भी त्राहिमाम की स्थिति बन गई। 33/11 केवी सिकंदरपुर पावर सब स्टेशन और 33/11 केवी सिटी पार्क पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस को लेकर इमरजेंसी में कार्य किया गया। सिटी पार्क पीएसएस के अंतर्गत टावर चौक, इस्लामपुर, तिलक मैदान रोड, कोर्ट परिसर, सदर अस्पताल, मंदिर फीडर, कोर्ट परिसर स्मार्ट सिटी तथा सिकंदरपुर पीएसएस के अंतर्गत पंकज बाजार, गरीब स्थान, बालूघाट, सिकंदरपुर नाका, कुंडल, एफसीआई गोदाम रोड, प्रभात जर्दा इलाके प्रभावित रहे। उधर, भिखनपुरा पावर ग्रिड रामदयालु से ऊर्जा नगर पावर सब स्टेशन के संचरण लाइन में खराबी के चलते तीन घंटे दोपहर दो बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.