शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- शहर के बिजलीपुरा मोहल्ले में वसीम अस्पताल के सामने स्थित गली एक सप्ताह से खुदी पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिना पूर्व सूचना के रातों-रात गली की खुदाई कर दी गई, जिसके बाद से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। हालात यह हैं कि करीब चार सौ घरों के लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। यह गली गायत्री मंदिर की ओर निकलती है और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने अचानक रात में खुदाई कर दी, जिससे सुबह होते ही लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों की गाड़ियां भीतर ही फंसी रह गईं। स्कूल जाने वाले बच्चों को लेने आई वैन को भी वापस लौटना पड़ा। बाइक और ई-रिक्शा तक गली से नहीं निकल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहन...