सोनभद्र, फरवरी 6 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के एनटीपीसी बिजलीघरों के उत्पादन में चालू वित्त वर्ष के दौरान जनवरी तक भारी कमी दर्ज की गयी है। विंध्याचल,रिहन्द और सिंगरौली बिजलीघरों से इस साल अप्रैल से जनवरी के बीच उत्पादन में लगभग 6091 मियू की गिरावट आयी है। सोलर बिजली के उत्पादन में तेजी से हो रहा इजाफे व बिजली खपत में कमी के कारण इन बिजलीघरों से लगातार थर्मल बैकिंग(उत्पादन कम कराना) को उत्पादन में आयी इस भारी कमी की मुख्य वजह माना जा रहा है। 4760 मेगावाट के विध्याचल बिजलीघर ने जनवरी तक 78.45 प्रतिशत पीएलएफ पर कुल 27426 मियू पैदा की जबकि बीते साल 86.85 प्रतिशत पीएलएफ पर30354 मियू उत्पादन किया था। 3000 मेगावाट के रिहन्द ने 81.96 प्रतिशत पीएलएफ पर 18058 मियू उत्पादन जनवरी तक किया जबकि बीते साल90.01 प्रतिशत पीएलएफ पर 19830 मियू पैदा की थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.