आजमगढ़, दिसम्बर 20 -- आजमगढ़। शहर के रैदोपुर पुराना पावर हाउस कार्यालय से पुलिस बिजलीकर्मी की बाइक उठा ले गई। शुक्रवार को बाइक सीज कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से बिजलीकर्मियों में आक्रोश है। बिजलीकर्मी अयोध्या प्रसाद ने आरोप लगाया कि वह अपने आवास से शहर के रैदोपुर पुराना पावर हाउस स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर जाने लगे। तभी सिविल लाइंस पुलिस चौकी के दरोगा और एक सिपाही आ गए। बाइक लेकर जाने लगे। बाइक के सारे कागजात दिखाने पर भी नहीं माने। नंबर प्लेट ठीक न होने का हवाला दिया। फिर बाइक सीज कर दी। अयोध्या का कहना है कि पुलिस ने दुर्भावना से ग्रसित होकर कर्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...