वाराणसी, नवम्बर 24 -- वाराणासी। पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र गौतम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने मंडल क्षेत्र में कार्यरत 641 संविदाकर्मियों की जगह केवल 489 कर्मियों के लिए निकाले गए टेंडर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में 641 संविदाकर्मियों के बावजूद फॉल्ट सुधार में 4 से 6 घंटे लग जाते थे, ऐसे में संख्या और कम होने पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना असंभव हो जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निजीकरण के एकतरफा निर्णय के खिलाफ शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे बिजली कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रह...