मुरादाबाद, जुलाई 21 -- नगर के डाक बंगला के निकट स्थित सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर सोमवार को सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्य रूप से आपसी विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, बिजली के बिल में सुधार, बिजली कटौती, मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर दुर्घटना बाहुल्य स्थान चिन्हित कर स्पीड नियन्त्रण बोर्ड एवं गतिरोधक लगवाने, आदि लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान विश्वजीत सिंह यादव, संजीव यादव, मुजीब अहमद, रविप्रकाश, रविन्द्र, नितिन, आफताब आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.