भभुआ, मार्च 9 -- पेज चार की खबर बिजरा मुख्य गली में जमा रहता है गंदा पानी रामपुर। प्रखंड के जलालपुर पंचायत क्षेत्र बिजरा गांव की मुख्य गली में गंदा पानी का जलजमाव हमेशा बना रहता है। जिससे होकर आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। इसका कारण पथ पर जमा गंदा पानी बगल के नाली में नहीं जा पाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया। इसके बाद भी इस समस्या को दूर नहीं किया गया है। ए.स. सार्वजनिक शौचालय में रहता है ताला बंद रामपुर। प्रखंड के बेलांव में सांसद मद से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिसमें हमेशा ताला बंद रहता है। इस स्थिति में जरूरत पड़ने पर खुले में शौच और लघु शंका करने को लोग मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व युवतियों को होती है। ए.स. मां काली स्थान का हैंड पंप खराब रा...