बिजनौर, जनवरी 28 -- रेहड़ में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने के कारण जीजा-साले मौत की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया। गांव रानीनांगल निवासी सरदार मोहन सिंह का परिवार सोमवार देर रात अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खरैलेपुर निवासी रिश्तेदार लक्ष्मण सिंह के शादी में भात देकर लौट रहा था। इसी दौरान देर रात करीब 11 बजे बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार फंस गए। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे राहगीर गुरजीत सिंह निवासी पतरामपुर ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को 108 ऐंबुलेंस की मदद से पीएचसी कासमपुरगढ़ी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मंजीत सिंह मेशा (38 वर्ष) पुत्र बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.