अमरोहा, फरवरी 15 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर के बिजनौर रोड पर शनिवार-रविवार रात लगभग तीन बजे लकड़ी की सात दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने आसमान छूना शुरू कर दिया। आसमान में छाए धुंए के गुबार के साथ पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। आग लगने के पीछे कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में बिजनौर मार्ग की है। यहां पूर्व चेयरमैन हाजी इकरार अहमद अंसारी के आवास के सामने तथा एकेके इंटर कॉलेज के पास एक ही लाइन में लकड़ी की सात दुकानें हैं, जहां बल्लियां, तख्त व फर्नीचर से जुड़ा अन्य सामान बनाकर बेचा जाता है। इन सात दुकानों में स्थानीय निवासी आसिफ की तीन दुकानें हैं जबकि अन्य चार दुकानें मोहल्ला ...