बिजनौर, मई 20 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदुर ब्रांड की सफलता पर बिजनौर टीम को अपने आवास पर बुलाकर टीम की प्रशंसा की। बिजनौर मॉडल को सभी 75 जनपदों में अपनाने पर सहमति हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर बिजनौर की टीम को बुलाकर 'विदुर ब्रांड की उल्लेखनीय सफलता और विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बिजनौर टीम की मेहनत और समर्पण की जमकर प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिजनौर में स्थापित 'विदुर मॉडल ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए एक आदर्श उदाहरण है। जिसे पूरे प्रदेश के सभी 75 जनपदों में लागू किया जाना चाहिए। इस बैठक में बिजनौर टीम ने आगामी योजनाओं और नए उत्पादों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस दौरान सीडीओ पूर्ण बोरा, डीसी एनआरएलएम विरेन्द्र यादव, जिला प्रबंधक गोविंद शर्मा और स्वयं सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.