बिजनौर, फरवरी 12 -- बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की केंद्रीय प्रयोगशाला ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विश्वसनीयता का लोहा मनवाया है। कॉलेज के बायोकेमिस्ट्री विभाग ने सीएमसी वेल्लोर, तमिलनाडु द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ईक्यूएएस के तहत सभी नमूनों की जांच में 100 प्रतिशत सटीक परिणाम दर्ज कर उत्कृष्टता साबित की है। सीएमसी वेल्लोर देश की उन चुनिंदा और अग्रणी संस्थाओं में से है, जो चिकित्सा प्रयोगशालाओं की जांच गुणवत्ता का स्वतंत्र और निष्पक्ष मूल्यांकन करती हैं। इस योजना के तहत संस्थान को 'ब्लाइंड सैंपल' भेजे जाते हैं। इन नमूनों की जांच के आधार पर ही लैब की तकनीकी दक्षता, उपकरणों की कार्यक्षमता और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के पालन का आंकलन किया जाता है। मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डा. तुहिन वशिष्ठ ने बताया, कि बा...